राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस जिला महासचिव प्रशांत पांडे ने समर्थकों के किया चक्काजाम रुधौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाये गए प्रदर्शंकारी कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस जिला महासचिव प्रशांत पांडे ने समर्थकों के किया चक्काजाम
रुधौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाये गए प्रदर्शंकारी कांग्रेस कार्यकर्ता
KTG SAMACHAR : रिपोर्ट सुबास पाठक बस्ती

हाथरस में दलित बच्ची के साथ हुये गैंगरेप पीड़ित के परिजनों से मुलाक़ात करने निकले राहुल और प्रियंका को यूपी पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया, इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के मध्य हुये झड़प में राहुल गांधी जमीन पर गिर पड़े, इस सूचना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में किया धरना प्रदर्शन।
रुधौली। कांग्रेस पार्टी के मुख्य नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी के साथ यूपी पुलिस के नोकझोक मे राहुल के जमीन पर गिरने की ख़बर मिलते ही पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुये मौजूदा सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
इसी क्रम में रुधौली नगर पंचायत कस्बे में आक्रोशित कांग्रेस जिला महासचिव जिला महासचिव प्रशांत पाण्डेय के नेतृत्व में बीच सड़क (हाइवे) पर बैठ गए और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेसियों द्वारा बीच सड़क पर धरना प्रदर्शन व चक्का-जाम से कुछ ही देर में कस्बे से गुजरने वाली सैकड़ों गाडियाँ रुक गयी और भारी जाम लग गया।
इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा सड़क के बीचो-बीच धरना प्रदर्शन की सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकान्त मिश्रा ने पुलिस टीम की सहायता से बल पूर्वक सड़क को खाली कराया, और वहाँ बीच सड़क पर धरना दे रहे लगभग आधा दर्जन से अधिक रवीन्द्र चौधरी, विजयसेन सिंह, पवन तिवारी, नवीन चौधरी, सुबाष चन्द्र पाण्डेय, लाल बहादुर चौधरी, सुखारी पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय, सिद्धार्थ शुक्ल, पवन कुमार मिश्रा को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर थाने ले आए।
प्रभारी निरीक्षक ने सूचना दी है कि सभी लोगों को 151 में चालान कर दिया गया है। अब मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुयी है।
