जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्तीकरण पर रोक
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने रामपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बुलडोजर कार्रवाई अगले आदेश तक नहीं की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन के आदेश को चुनौती दिए जाने के बाद मंडलायुक्त ने मामले में अंतरिम राहत प्रदान की है। अब संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध अभिलेखों का!-->!-->!-->!-->!-->!-->!-->…