खुटार पुलिस ने 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

0 917

 

 

खुटार पुलिस ने 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

————————————–
kTG समाचार ⚡
अशफाक खान/अजय गुप्ता
————————————–
*दिनांक 04/09/2020*

360*280 Add

KTG समाचार (सिंगरौली) : पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिहं के दिशा निर्देश मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिन्डे के मार्ग दर्शन एवं कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी खुटार मुकेश झारिया को बड़ी सफलता मिली जब चौकी क्षेत्र में अवैध शराब विक्री करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

चौकी प्रभारी खुटार मुकेश झारिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्वा खुटार में एक व्यक्ति अवैध शराब विक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी खुटार हमराह स्टाफ के सांथ रवाना होकर घेरा बन्दी कर अवैध महुआ की शराब बिक्री करने वाले आरोपी को धर दबोचा।

जिसके पास अवैध महुआ शराब 10 लीटर बरामद हुआ। आरोपी से शराब रखने का कागजात मागा गया जो नही होना बताया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सुदर्शन शाह पिता बबईलाल शाह उम्र 45 वर्ष साकिन चितरवईकला चौकी खुटार थाना वैढन का होना बताया जिसे गिरफ्तार कर चौकी खुटार लाया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 780/2020 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचरा मे लिया गया।

*विशेष योगदान:-* निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक मुकेश झारिया, सउनि. जी.पी. कुशवाहा, प्र.आर. संतोष कुमार, आर. अशोक प्रताप सिहं, गुलाब सिहं, संजीत कुमार की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add