मोरवा पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार काफी वर्षों से दे रहा था पुलिस को चकमा।

0 1,141

 

मोरवा पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार काफी वर्षों से दे रहा था पुलिस को चकमा।

kTG समाचार :-अशफाक खान/अजय गुप्ता

 (सिंगरौली) : मोरवा पुलिस द्वारा स्थाई वारंटीयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक स्थाई वारंटी को चितरंगी से किया गिरफ्तार।

360*280 Add

पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी को बड़ी सफलता मिली जब स्थाई वारंटी को चतरंगी से किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार 407 वाहन से कोयला चोरी कर ले जाने वाला कोयला चोर जो जमानत पर छूटने के बाद से ही लगातार पेशी पर अनुपस्थित चल रहा था। जिसका न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। जो हैदराबाद जाकर फरारी काट रहा था जिसके घर आने की सूचना पर आज सुबह मोरवा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस की टीम गठित कर उसके घर चितरंगी से गिरफ्तार कर लाया गया।

राजेंद्र कुमार निवासी ओढ़नी ने वर्ष 2012 में अपने अन्य साथियों के साथ टाटा 407 वाहन से चोरी का कोयला लेकर जाते हुए पकड़ा गया था। जिस पर धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया था।

*उपरोक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अरविंद चौबे, डी.एन. सिंह, आरक्षक संजय परिहार, राहुल चौहान शामिल थे।*

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add