कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चौकी गोभा पुलिस ने 03 शराब तस्करो को किया गिरफतार, 30 लीटर अवैध शराब जप्त।

0 1,099

 

  • कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चौकी गोभा पुलिस ने 03 शराब तस्करो को किया गिरफतार, 30 लीटर अवैध शराब जप्त

KTG समाचार :-अशफाक खान/अजय गुप्ता

KTG समाचार  (सिंगरौली) : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोभा चौकी पुलिस ने 30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

360*280 Add

पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश में अति. पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय के सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी गोभा नीरज सिंह को बड़ी सफलता मिली जब चौकी क्षेत्र के नशे के कारोबारी को भारी मात्रा मे हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब किया जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06/09/2020 को चौकी प्रभारी गोभा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम उर्ती मे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने कब्जे मे रखे है।

मुखबिर कि सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी गोभा द्वारा सूचना से कोतवाली प्रभारी को अवगत कराते हुये पुलिस टीम गठित कर रवाना किया। टीम मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबन्दी कर रेड कार्यवाही की गई, जहां पर मौके से ग्राम उर्ती मे राजेश जायसवाल पिता जगदीश जायसवाल उम्र 47 वर्ष, एक सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बा मे 10 लीटर महुआ शराब, ज्ञानमती साह पति राजेन्द्र साहू उम्र 45 वर्ष एक सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बा मे 10 लीटर एवं राजपति जायसवाल पति कमलेश जायसवाल उम्र 30 वर्ष एक सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बा मे 10 लीटर महुआ शराब रखा मिला कुल 30 लीटर कीमती 3000 रुपये बरामद हुई।

सभी निवासी उर्ती चौकी गोभा थाना वैढन का होना बताये। शराब बिक्री के संबंध मे वैध दस्तावेज मांगा गया जो नही होना बताया। उक्त शराब को जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध चौकी गोभा मे अपराध क्रमांक 033, 034, 035/2020 धारा 34 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक नीरज सिंह, प्र.आर. छत्रपाल पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, नारायण पाण्डेय, आर. संदीप सिंह, रिकेश सिंह, अतुल तिवारी एवं सैनिक गोपिका सिंह की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।*

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add