कुछ ऐसे यादगार होगा अयोध्या दर्शन, क्रूज में बैठकर देख सकेंगे सरयू आरती

अयोध्या में जल्द ही रामायण क्रूज की शुरुआत होगी, क्रूज में बैठकर टूरिस्ट्स सरयू आरती देख सकेंगे, क्रूज बोट पर रामचरित मानस (Ramcharit Manas) और रामकथा यात्रा फिल्म एनिमेशन के माध्यम से दिखाई जाएगी.

0 663

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) निर्माण के साथ यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई कवायदें शुरू करने की तैयारियां होने लगी हैं. इसी कड़ी में रिवर टूरिज्म (River Tourism) को बढ़ावा देने के लिए सरयू नदी में क्रूज बोट (Cruise Boat) से आरती दिखाने की रणनीति बनायी जा रही है. इस योजना को रामायण क्रूज टूर (Ramayana Cruise Tour) नाम दिया जाएगा.

इस बारे में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (Neelkanth Tiwari) ने कंसल्टेंट कंपनी मैसर्स नोर्डिक क्रूज लाइन्स की ओर से सरयू नदी पर रामायण क्रूज टूर योजना का प्रजेंटेशन देखा है. पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरयू नदी (Sarayu River) के नया घाट से गुप्तार घाट (Guptar Ghat) तक रामायण क्रूज का संचालन होगा.

360*280 Add

क्रूज बोट पर रामचरित मानस (Ramcharit Manas) और रामकथा यात्रा फिल्म एनिमेशन के माध्यम से दिखाई जाएगी. बोट का प्लेटफॉर्म भी रामचरित मानस के मुताबिक विकसित किया जाएगा.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add