प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को फिर सौंपी सौगात, 14 हजार 287 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास*।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को फिर सौंपी सौगात, 14 हजार 287 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Ktg समाचार :-रणवीर कुमार गुप्ता पूर्वी चंपारण बिहार।
पटना पीएम मोदी ने आज एक बार फिर बिहार को योजनाओं की सौगात सौंपी है। पीएम ने 14 हजार 287 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास किया है। पीएम ने आज आॅप्टीकल फाइबर के जरिए बिहार के गांव-गांव तक इंटरनेट योजना की भी शुरूआत की है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन पुल का निर्माण होना है। पटना में रिंग रोड बनाने का फैसला हो चुका है. और इसके लिए जमीन भी अधिग्रहित की जा चुकी है। अब बिहार का विकास और तेजी से होगा।
