जमुई सिकन्दरा मुख्यमार्ग NH 333A अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू।

0 521

 

 

जमुई सिकन्दरा मुख्यमार्ग NH 333A अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू।
360*280 Add
KTG SAMACHAR:-जमुई [ सिकंदरा ] :–सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग NH 333A अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है।बता दे की सरकार ने कच्चे रास्तों को पक्का करने की बहुत सी घोषणाएं की हुई हैं, जिन पर विभागीय अधिकारी काम करने का दावा करते हैं। लेकिन, जो सड़कें पहले सी ही पक्की हैं और गड्ढों में तब्दील हो रही है उनकी तरफ न तो सरकार के नुमाइंदों का ध्यान जा रहा है तथा न ही विभाग के कार्यालयों में बैठे उच्च अधिकारियों का।
सड़कों की मरम्मत के लिए प्रति वर्ष लाखों रुपये का बजट विभागों में आता है। सड़कों की हालत को देखकर ऐसा लगता है यह बजट मात्र फाइलों में ही पूरा हो रहा है तथा सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान भी दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते जमुई से सिकन्दरा आने वाली सड़क पूर्ण रूपेण गढ़े में तब्दील हो चुका है।इस गड्ढे में तब्दील सड़क के बीचो बीच तीन से लेकर पांच फीट गहरे तक का गड्ढा बना हुआ है। जिससे कभी भी इस गड्ढे में फस कर आने जाने वाले लोगों के साथ घटना घट सकता है। वही चार पहिया वाहन किसी तरह से हिचकोले खाते हुए निकल जाती है,जबकि कब गढ़े में वाहन फस जायेंगे कहना मुश्किल है।बाइक व  पैदल तो कोई जा ही नहीं सकता क्योकि की सड़क पर व सड़क के दोनों किनारे जल जमाव हो गया है।इस सड़क से पंचायत प्रतिनिधियों,से लेकर स्थानीय विधायक व अधिकारी तक इससे गुजरते है परन्तु किसी ने इसके निर्माण की बात नहीं सोची है। इस सड़क में गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को जान का जोखिम बना रहता है।  इस रोड से रोजाना सैकड़ों हल्के व भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क पर गड्ढे व्याप्त होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है यू कहे कि विभाग की लापरवाही राहगीरों पर भारी पड़ रही है। विभाग को जनहित में जल्द से जल्द गड्ढे भरवाने चाहिए, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो सके।कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान है। प्रखंड प्रशासन को चाहिए कि अपने संसाधन से इस सड़क को तत्काल ठीक कराये ताकि लोगों को हो रहे परेशानी से निजात मिल सके।
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add