हाथरस एवं बलरामपुर की पीड़िता को न्याय मिले, शिक्षक संगठनों ने की मांग
कहा, मानसिक रूप से विकृत लोगों की वजह से समाज मे पैदा हो रहीं सामाजिक असुरक्षा की भावना

● *हाथरस एवं बलरामपुर की पीड़िता को न्याय मिले, शिक्षक संगठनों ने की मांग*
● *कहा, मानसिक रूप से विकृत लोगों की वजह से समाज मे पैदा हो रहीं सामाजिक असुरक्षा की भावना*
*[KTG समाचार Srinivas kinnera]*
मऊ:* जनपद के विभिन्न सामाजिक एवं शिक्षक संगठनों क्रमशः उत्तर प्रदेशीय अनु.जाति/अनु.जन जाति बेसिक शिक्षक महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को हाथरस एवं बलरामपुर की पीड़िता मनीषा व बन्दना के लिए घोसी में डॉ. रामविलास भारती की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष, शिक्षक महासभा व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.रामविलास भारती ने कहा कि ये घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रहीं हैं। आये दिन मानवता कलंकित हो रही है। बालिकाएं सुरक्षित नही हैं कुछ मानसिक रूप से विकृत लोगों की वजह से समाज मे सामाजिक असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है। हमे आज खौफ से आजादी चाहिए और हाथरस तथा बलरामपुर पीड़िता को न्याय चाहिए।
माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. बृजेश गिरी ने कहा कि मनीषा व बन्दना को न्याय चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इतिहासकार डॉ. मुसीर अहमद ने कहा कि अब हद हो गयी है हमारी बहन बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बलात्कार जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हमें कलंकित कर रही है।
इस अवसर पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉ. बृजेश गिरी, डॉ. मुसीर अहमद, दुक्खी प्रसाद, रामशरीख राम, मेहंदी रजा, सुनील कुमार कन्नौजिया, फूलवन्ती शाही, चाँदनी, सोनाली, गुंजा, संजना, करीना, ललित सागर, वृजेश सागर आदि उपस्थित रहे।
Attachments area

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
