राष्ट्रपिता ने शांतिपूर्वक आज़ादी और शास्त्री ने दिया जय-जय का संदेश: प्रमिला देवी

0 1,471

 

360*280 Add

राष्ट्रपिता ने शांतिपूर्वक आज़ादी और शास्त्री ने दिया जय-जय का संदेश: प्रमिला देवी*
 *टॉपर्स फाउंडेशन की प्रदेश इकाई ने गांधी एवं शास्त्री जयंती पर लिया जनहित कार्यों का संकल्प*

*केटीजी समाचार ब्यूरो*
*झारखंड।* समाजसेवी संगठन टॉपर्स फाउंडेशन के देवघर जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और किसान हितैषी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान संगठन की प्रदेश अध्यक्षा प्रमिला देवी ने दोनों विभूतियों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातों एवं मिलनसार व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि देश-विदेश के कोने-कोने तक जिस स्वच्छता अभियान का संदेश पहुंच पाया, यह मुहिम राष्ट्रपिता की देन है। बिना हथियार उठाए शांतिपूर्वक आज़ादी हासिल करने को उन्होंने उचित माना। सत्य, अहिंसा, त्याग, तपस्या उनके मूल सिद्धांत थे। भारत ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर रहा है।
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के बारे में कहा कि उनकी नीयत जवानों और किसानों को लेकर बड़ी स्पष्ट थी। जवान देश की रक्षा करते हैं, तो किसान देशवासियों का पेट भरते हैं। महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जय जवान जय किसान का नारा इन्हीं के सम्मान में दिया गया था। आज़ादी के कुछ साल बाद जब देश में अनाज का अकाल पड़ा, तब उनकी अपील का इतना गहरा असर हुआ कि भारतवासियों ने एक समय का भोजन त्याग दिया था।
कार्यक्रम संचालक शशि शर्मा नेे पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संकल्प दिलाया कि महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलते हुए बढ़-चढ़कर मानव सेवा कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि जनहित में कार्य के उद्देश्य से संगठन ने निर्णय लिया है कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही
अधिकाधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए भी द्वढ़ संकल्पित हैं। इस अवसर पर सोनी देवी,अमित गुप्ता, राहुल तथा रिया सहित बड़ी संख्या में सहयोगी शामिल रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add