चार दिसंबर से लंदन के लिए उड़ान शुरू करेगी SpiceJet.

0 1,026

 

 

KTG SAMACHAR : नई दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइस जेट दिल्ली और मुंबई से लंदन के लिए सीधी उड़ान चार दिसंबर से शुरू करेगी. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति दावा किया कि लंदन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने वाली पहली भारतीय बजट एयरलाइंस होगी. कंपनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय विशेष उड़ान समझौते (एयर बबल पैक्ट) के तहत ही कंपनी इन उड़ानों का परिचालन करेगी. इसके लिए कंपनी तीन एयरबस ए330-90 नियो विमानों का उपयोग करेगी. इस विमान में 353 इकोनॉमी श्रेणी और 18 बिजनेस श्रेणी की सीटें होती हैं. इन उड़ानों का परिचालन दिल्ली और मुंबई से लंदन के हीथ्रो के लिए होगा.

360*280 Add

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि दिल्ली-लंदन उड़ानें सप्ताह में दो बार जबकि मुंबई-लंदन उड़ान सप्ताह में एक बार होगी. उन्होंने कहा कि कंपनी लंबी दूरी के लिए अन्य स्थानों की सीधी उड़ानों की भी जल्द घोषणा करेगी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add