नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी ने रक्तदान कर मासूम बच्चे को दिया पुनर्जीवन दान.

0 977

 

 

KTG SAMACHAR : 2 दिन से खून की तलाश में भटक रहे परिजनों को समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर रक्तदान की थी अपील.

रक्तदान के पुनीत कार्य में पन्ना शहर के समाजसेवी एवं व्यापारी बंधुओं तथा  अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। जिसकी वजह से जहां बड़े-बड़े शहरों में लोगों को खून के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। वही पन्ना जिला मुख्यालय में छोटी सी मुहिम में ही पीड़ित जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध हो जाता है। ऐसा ही मामला आज पन्ना जिला अस्पताल का सामने आया  है। जहां पर 2 दिन से  पीड़ित मासूम ढाई वर्षीय बेटा कपिल पाल पिता रामराजा पाल निवासी बजरंगपुर थाना धर्मपुर तहसील अजयगढ़ खून के लिए परेशान थे। तभी उनको अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों द्वारा जानकारी जिले के समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी का दूरभाष नंबर देकर खून की व्यवस्था हेतु बताया गया । इसके बाद मासूम बेटे के पिता रामराजा पाल ने आज दिनांक 5 अक्टूबर की शाम को दूरभाष के माध्यम से जानकारी समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी को दी गयी। जिसके बाद समाजसेवी गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित किया गया। रक्तदान का संदेश पढ़ते ही शहर के व्यापारी गुप्त दान दाता अपने साथियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने बिना कोई विलंब किए मासूम बच्चे को *एबी पॉजिटिव ब्लड* ग्रुप रक्तदान किया गया है। ज्ञात हो कि जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में *ए बी पॉजिटिव*  ब्लड उपलब्ध नहीं था। जिसकी वजह से बच्चे को खून उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
360*280 Add
 गुप्ता रक्तदान दाता शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि रक्तदान का संदेश अपने मोबाइल में पढ़ने को मिलता है और आप रक्तदान करने के लिए सक्षम है तो  बिना कोई विलंब किए रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान से किसी के बेटा बेटी भाई-बहन एवं माता-पिता के जीवन को बचाया जा सकता है। इसके साथ ही रक्तदान करने से हृदयाघात संबंधी बीमारियों से स्वयं का बचाव होता है।
रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है और इस अवसर को कभी मत गवाएं।

 

 

 

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add