हाथरस मामले की जांच कर रहे डीआईजी की पत्नी ने की आत्महत्या
लखनऊ।सूबे की राजधानी में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आज आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में डीआईजी की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने सुबह लगभग 11ः00 बजे फांसी लगा ली। कुछ लोगों की मदद से तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचाया ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुष्पा प्रकाश ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आपको बताते चले कि डीआईजी उन्नाव में तैनात हैं। इसके अलावा हाथरस मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में चंद्र प्रकाश बतौर सदस्य हैं।


